Sunday, 28 May 2017

Band laptop computer se bhi kar sakte hain, mobile charge karna hoga aashan, in step so follow


स्मार्टफोन की बैटरी से संबंधित कई परेशानियां यूजर्स को आती हैं। जैसे बैटरी बार-बार खत्म हो जाना या फिर किसी ऐसी परेशानी में फंस जाना जिसमें आपके फोन की बैटरी खत्म हो जाए और आप फोन चार्ज न कर पाएं। ऐसे में अगर आपको जरुरी कॉल करनी हो तो आप क्या करेंगे? क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि फोन की बैटरी तो खत्म हो गई है लेकिन आपका लैपटॉप चार्ज है। लेकिन बिना काम लैपटॉप ऑन रखने का कोई मतलब नहीं है। ऐसे में हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं कि जिससे आप बंद लैपटॉप से भी अपने फोन को चार्ज कर पाएंगे।




बंद लैपटॉप या कंप्यूटर से कैसे करें स्मार्टफोन चार्ज?

1. इसके लिए यूजर्स को सबसे पहले My Computer में जाना होगा। फिर फाइल मैनेजर में जाकर बायीं तरफ सबसे ऊपर दिए गए टिक या प्रोपर्टिज पर क्लिक करें।


2. इसके बाद जो विंडो ओपन होगी उसमें Device Manager पर क्लिक करें।


3. अब एक और विंडो ओपन होगी। उसमें आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे। इसमें से Universal Serial Bus Controllers पर क्लिक करें।


4. इसके बाद जो विंडो आपके स्क्रीन पर ओपन हुई है उसमें से USB Root Hub पर क्लिक करें।

5. इसके बाद USB Root Hub की Properties दी गई हैं। इसमें सबसे आखिरी विकल्प Power Management पर क्लिक करना है।

6. इसके बाद Allow The Computer To Turn Off This Device To Save The Power के विकल्प पर जो टिक लगा है उसे हटा दें और Ok पर क्लिक करें।



7. अब आप लैपटॉप और कंप्यूटर बंद होने पर भी मोबाइल यूएसबी केबल के जरिए मोबाइल चार्ज कर सकते हैं।


No comments:

Post a Comment

RECENT COMMENTS

Pages

Popular Posts

Blog Archive